फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After two and a half months of marriage, the dead body of the married woman was found hanging, accused of murder

शादी के सवा दो महीने बाद फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
After two and a half months of marriage, the dead body of the married woman was found hanging, accused of murder
अमरोहा। शादी के सवा दो महीने बाद विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। विवाहिता तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि विवाहिता के पास एक सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मायके वालों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमना खास गांव की है। यहां रहने वाले अजय कुमार की शादी बिजनौर जनपद के शेकपुर घडू हिमालयन कॉलोनी निवासी नीरू से 4 मार्च 2022 को हुई थी। दोनों को मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों के परिवारों की सहमति के बाद उनकी शादी हुई थी। अजय कुमार पठानकोट में रहकर एक निजी अस्पताल में सिटी स्कैन एक्स-रे करने का काम करता है। कुछ दिन पहले नीरू पठानकोट गई थी। जहां वह पति अजय कुमार के साथ करीब दस दिन तक रुकी थी। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। करीब 4 दिन यहां रुकने के बाद तीन दिन पहले उसका भाई नीरू को ससुराल छोड़ कर गया था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नीरू का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मायके वाले भी आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है पुलिस को विवाहिता के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि पुलिस सुसाइड नोट के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed