फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After two and a half months of marriage in amroha the dead body of the married woman was found hanging

अमरोहा: शादी के सवा दो महीने बाद फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 15 May 2022 03:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 May 2022 03:15 PM IST
सार

अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमना खास गांव में शादी के सवा दो महीने बाद विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
After two and a half months of marriage in amroha  the dead body of the married woman was found hanging
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा में शादी के सवा दो महीने बाद विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। विवाहिता तीन दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमना खास गांव की है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। चर्चा है कि विवाहिता के पास एक सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मायके वालों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के जमना खास गांव के रहने वाले अजय कुमार की शादी बिजनौर जनपद के शेकपुर घडू हिमालयन कॉलोनी निवासी नीरू से 4 मार्च 2022 को हुई थी। दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों के परिवारों की सहमति के बाद उनकी शादी हुई थी। अजय कुमार पठानकोट में रहकर एक निजी अस्पताल में सिटी स्कैन, एक्स-रे करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुछ दिन पहले नीरू पठानकोट गई थी, जहां वह पति अजय कुमार के साथ करीब 10 दिन तक रुकी थी। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। करीब 4 दिन यहां रुकने के बाद तीन दिन पहले उसका भाई नीरू को ससुराल छोड़ कर गया था।

रविवार की सुबह नीरू का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके वाले भी मौके पर आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
 
इसके बाद पुलिस ने नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि पुलिस को विवाहिता के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, पुलिस सुसाइड नोट के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed