फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the launch of Ganga Expressway, work on developing the industrial corridor has gained momentum.

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद औद्योगिक गलियारे को विकसित कराने के कार्य में तेजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
After the launch of Ganga Expressway, work on developing the industrial corridor has gained momentum.
हसनपुर। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को लोकार्पण हो गया। तेज रफ्तार में गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ रहे हैं। ग्राम मंगरौला में बने टोल प्लाजा पर खूब रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद अब सुस्त पड़ी औद्योगिक गलियारे के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आई है। किसानों को भूमि का बैनामा कराने के लिए समझाया जा रहा है। औद्योगिक गलियारे के लिए 2200 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। अबतक 65 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। जो बचे हैं। उनमें अधिकांश ऐसे किसान हैं जो सर्किल रेट बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं, और उन्होंने अभी तक गलियारे के लिए भूमि का बैनामा भी नहीं कराया है। इसके अलावा करीब तीन हजार बीघा भूमि और औद्योगिक गलियारे के लिए खरीदने की योजना पर शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। इससे औद्योगिक गलियारे का दायरा और ज्यादा बढ़ जाएगा। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही शेष किसानों से सहमति लेकर उनकी जमीन का बैनामा कराया जाएगा। औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण के प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed