फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Punjab Grenade attack: Amroha on ATS radar, NIA to question Saidul mother,Terrorists caught earlier also

पंजाब में ग्रेनेड हमला: एटीएस के रडार पर अमरोहा, सैदुल की मां से पूछताछ करेगी NIA, पहले भी पकड़े गए हैं आतंकी

Mon, 14 Apr 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Apr 2025 02:10 AM IST
सार

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड हमले के मामले में अमरोहा के कटरा बख्तावर निवासी सैदुल अमीन का नाम सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पंजाब पुलिस का दावा है कि सैदुल अमीन के संबंध आतंकियों से हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद अमरोहा एक बार फिर एटीएस की रडार पर आ गया है।

विज्ञापन
Punjab Grenade attack: Amroha on ATS radar, NIA to question Saidul mother,Terrorists caught earlier also
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने के बाद अमरोहा के सैदुल अमीन का नाम सामने आने के बाद खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई है। सात साल पहले हरकत-उल-हरब-ए-इस्लाम माॅड्यूल का खुलासा होने के बाद अमरोहा एक बार फिर एटीएस की रडार पर है। सैदुल अमीन के बारे में बारीकी से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


उसके परिचित और रिश्तेदारों पर भी नजर है। 26 दिसंबर 2018 को एनआईए और एटीएस की टीम ने संयुक्त रूप से शहर कोतवाली के मोहल्ला मुल्लाना, पचदरा, इस्लामनगर और नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा में छापा मारा था। संयुक्त टीम की करीब दस घंटे कार्रवाई चली थी।
विज्ञापन


घरों के दरवाजे तोड़कर घुसी टीम ने मोहल्ला मुल्लाना से मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा से इरशाद, सैदपुर इम्मा निवासी सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पिस्टल, तमंचे, कारतूस, बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स और एक संदिग्ध राकेट लांचर बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


UP: सिपाही ने छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, संबंध बनाए, खुद को घिरता देख नाम बदलकर किया निकाह; पुलिस ने पकड़ा

जांच में नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी निवासी मौलाना गुफरान के सुहैल से संबंध होने की बात सामने आई थी। कई दिनों की पूछताछ के बाद 20 अप्रैल 2019 को एनआईए ने गुफरान को भी गिरफ्तार कर तेरहवां आरोपी बनाया। गिरफ्तारी के करीब छह महीने बाद एनआईए ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

चार्जशीट में हरकत-उल-हरब-ए-इस्लाम के सरगना मुफ्ती सुहैल समेत सईद और मौलाना गुफरान के नाम चार्जशीट में शामिल थे। उधर, शनिवार को अमरोहा नगर के कटरा बख्तावर के रहने वाले सैदुल अमीन का नाम जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने के उजागर होने के बाद अमरोहा सुर्खियों में आ गया है।

इसके बाद केंद्रीय एजेंसियां और यूपी एटीएस सक्रिय हो गई है। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि सैदुल अमीन के लिंक आतंकियों से जुड़े हैं। उधर, सैदुल अमीन की गिरफ्तारी के बाद अमरोहा के लोग हैरत में हैं।

सैदुल की मां से पूछताछ करेगी एनआईए
जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला करने वाले सैदुल अमीन की मां को एनआईए ने दिल्ली स्थित अपने दफ्तर बुलाया है। उन्हें इसकी जानकारी एक महिला अधिकारी ने फोन पर दी थी। एनआइए सैदुल अमीन के भाजपा नेता के घर पर किए हमले के बारे में उसकी मां से पूछताछ करेगी।

पिता की तीन साल पहले मौत के बाद सैदुल अमीन अमरोहा के मोहल्ला कटरा बख्तावर में अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहता है। उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। वह मां के साथ टूटे घर में रहता है।

वर्तमान में सैदुल अमीन दिल्ली के शादीपुर में वेल्डिंग का काम करता है। रमजान के पूरे महीने में घर पर ही था। ईद के तीन दिन बाद सैदुल अमीन दिल्ली गया था। इसके बाद नौ अप्रैल को घर वापस लौटा था। उसने अपनी मां को आधार कार्ड लेने आने की बात कही थी।

इसके बाद 11 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद सैदुल अमीन दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के इनपुट पर केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की टीमों ने की।

जालंधर पुलिस ने सैदुल अमीन को भाजपा नेता के घर हुए हमले का मुख्यारोपी माना है। साथ ही उसके आतंकियों से जुड़े होने का दावा किया है। चर्चा है कि सैदुल अमीन की मां अपने वकील और परिजनों से साथ सोमवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed