फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   after four years of marriage triple talaq to a married woman

शादी के चार साल बाद विवाहिता को तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
after four years of marriage triple talaq to a married woman
अमरोहा। शादी के चार साल बाद भी विवाहिता मां नहीं बनी तो उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद फोन कर तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के लकड़हैट गांव का है। थानाध्यक्ष संत कुमार ने बताया कि यहां रहने वाली शाइस्ता की शादी चार साल पहले गांव निवासी जियाउल हक के साथ हुई थी। शादी के चार साल बाद भी शाइस्ता मां नहीं बन सकी तो ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट करने लगे। शाइस्ता का आरोप है कि करीब एक महीने पहले पति घर से बिहार जाने की बात कह कर निकला था। जिसके बाद शाइस्ता भी मायके चली गई थी। लेकिन पति जियाउल हक ने 20 मई को संभल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के गांव निवासी युवती से निकाह कर लिया। इसके बाद दूसरी पत्नी को घर ले आया। जानकारी मिलते ही शाइस्ता भी ससुराल पहुंच गई। उसने दूसरी शादी का विरोध किया तो पति ने उसे मारपीट की और घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने शाइस्ता को फोन कर तीन तलाक दे दिया। एसओ के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर पति और अन्य ससुराल वालों खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed