फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   after flood rice plant leaf bacame yellow

धान की पत्तियां पड़ीं पीली खेतों से पौध भी बही

Tue, 23 Aug 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 23 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
after flood rice plant leaf bacame yellow
गजरौला के गांव ओसीदा जग्देपुर में गंगा के पानी से बही फसल का दृश्य और पीली पड़ीं पत्तियां। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
 पहाड़ों पर बारिश और बैराज से हो रहे डिस्चार्ज से तिगरी और ब्रजघाट में गंगा में उफान जारी है। इससे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। तिगरी में गंगा खतरे के निशान से 1.55 दूर रह गई है। वहीं ब्रजघाट में तेजी से जलस्तर बढ़ रहा है। अगले चौबीस घंटे में गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


प्रशासन ने बाढ़ के खतरे को भांपते हुए सभी बाढ़ राहत चौकियों केे अलर्ट कर दिया है। एसडीएम, तहसीलदार को क्षेत्र का दौरा कर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं सभी विभागों को बाढ़ से निपटने को तैयार रहना होगा। इधर, फसलों पर संकट भी है। खेतों में भरे पानी की वजह से धान की पत्तियां पीली पड़ गई हैं। वहीं खेतों से पौध भी बह गई है। इससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर पांच सेेंटीमीटर बढ़ा है। जलस्तर 200.40 से बढ़कर 200.45 मीटर पहुंच गया है। यहां गंगा खतरे के निशान से 1.55 मीटर दूर रह गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तिगरी के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ खतरा मंडराने लगा है। लोगों में दहशत व्याप्त है। क्योंकि अगले चौबीस घंटे में गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसकी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्रजघाट में जलस्तर तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। ब्रजघाट में 197.65 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 199.34 मीटर पर है। जलस्तर बढ़ने से ब्रजघाट और खादर क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं ओसीदा जग्देपुर, कांकाठेर, मोहम्मदाबाद, कासमाबाद में फसल खराब हो रही है। खेतों में पानी भरे होने से गन्ना, धान और उड़द की फसल खराब होने की कगार पर पहुंच गई है।

 तमाम किसानों के धान की पत्तियां पीली पड़ गईं हैं तो खेतों से धान की  पौध भी बह गई है। गन्ना की फसल गल कर खेतों में बिछने लगी है। उड़द और लोबिया की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। पैदावार कम होने से किसानों को भारी क्षति होने का अनुमान है। रास्तों पर पांच-पांच फीट तक पानी भरा है।

क्या बोले किसान
उसकी बीस बीघा गन्ने की फसल है। खेत में पानी भरने से गन्ना झुक गया है। नीचे से गल भी गया है। जिससे गन्ने में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। एक बीघा में करीब 10 कुंतल गन्ना निकलता है, लेकिन इस बार यह औसत निकले  इसमें शंका है। - नरेश, किसान, कांकाठेर

उसने 30 बीघा जमीन में सरबती धान की फसल बोई है। एक माह से धान की फसल गंगा के पानी में पूरी तरह से डूबी थी। अब पानी कुछ उतरा तो खेत में काफी जगह पर फसल ही नहीं है। गंगा के पानी में फसल बह गई। बाकी फसल की पत्तियां पीली पड़ गईं हैं। - ब्रह्मदेव, किसान, कासमाबाद


24 बीघा खेत में सरबती धान की फसल है, जो गंगा के पानी भरने से कुछ दिन पहले नजर भी नहीं आ रही थी। अब पानी कुछ उतरा तो एक चौथाई खेत से फसल गायब है, बाकी फसल पीली पड़ गई है। फसल रोकने के लिए पांच हजार की जिंक लगाई है, अभी और भी दवाओं का छिड़काव किया जाएगा, हालांकि लगता नहीं की भरपाई होगी।  -बिसन, किसान, कांकाठेर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed