{"_id":"60ca490b8ebc3e2d9d01b1be","slug":"after-dispute-husband-climbed-on-tower-jpnagar-news-mbd392468948","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के चलते घर से गई पत्नी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के चलते घर से गई पत्नी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। घरेलू विवाद से नाराज होकर महिला अपने एक बेटे को लेकर घर चली गई तो उसका पति मोबाइल टावर पर चढ़कर अपनी पत्नी को बुलाने की मांग करने लगा। पत्नी के वापस नहीं आने पर उसने टावर से कूदने की धमकी भी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसको समझा बुझाकर टावर से नीचे से उतारा और हिरासत में ले लिया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के बदावाला गांव का है। गांव निवासी रामकिशोर (30) कुछ साल पहले दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। वहीं पर उसने लगभग छह साल पहले बिहार निवासी एक महिला आशा (28) से शादी कर ली थी। महिला का मायका बिहार में कहां का है इसकी जानकारी उसको नहीं है। शादी के बाद से वह पत्नी को लेकर अमरोहा में रहने लगा था। उसके चार और दो साल के दो बेटे भी हैं। शादी के बाद रामकिशोर गांव में रहकर मजदूरी करने लगा था, जबकि उसकी पत्नी घरों में चौका-बर्तन का काम करती थी। रामकिशोर के मुताबिक चार दिन पहले उसकी पत्नी विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी एक बेटे को साथ लेकर घर से चली गई है। इससे नाराज होकर रामकिशोर बुधवार की सुुबह मोहल्ले में ही मोबाइल टावर पर चढ़ गया और पत्नी को वापस बुलाने की मांग करने लगा। रामकिशोर के टावर पर चढ़ने के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझा बुझाकर टावर से नीचे उतार लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि रामकिशोर की पत्नी कहां गई है, उसका मायका कहां है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। इस बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।