फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After Dhanteras and Diwali, women also celebrated Bhaiya Dooj at the protest site.

Amroha News: धनतेरस, दिवाली के बाद महिलाओं ने भैयादूज भी धरना स्थल पर मनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
After Dhanteras and Diwali, women also celebrated Bhaiya Dooj at the protest site.
अमरोहा/रजबपुर। मध्य गंगा नहर में अधिगृहीत की जमीन के मुआवजे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं ने धनतेरस और दिवाली के बाद बुधवार को भाईदूज का त्योहार भी धरना स्थल पर मनाया। वहीं पर उन्होंने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार सौंपे। आंदोलनरत महिलाओं ने चेताया कि कुछ भी हो, बिना मांगे पूरी हुए वह धरने को खत्म नहीं करेंगी।
विज्ञापन

साल 2011 में रामपुर घना, मोहनपुर, कूबी एवं घंसूरपुर में मध्य गंगा नहर के लिए भूमि का अधिग्रहण किया गया था। लेकिन उस समय किसानों को उसका मुआवजा नहीं दिया गया था। अब किसानों को पुराने सर्किल रेट के अनुसार ही मुआवजा दिया जा रहा था। लेकिन किसान वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। सिंचाई विभाग द्वारा भी नहर की खोदाई के लिए निशान लगाने की कार्रवाई का किसानों ने विरोध किया था। वहीं खोदाई और निशान को लेकर प्रशासन और किसान भी आमने सामने आ गए थे। फरवरी माह से किसान मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन

लेकिन पिछले एक माह से महिलाएं आंदोलन में कूद गई हैं। वह लगातार भूख हड़ताल पर डटीं हैं। उन्हाेंने धरना स्थल पर ही नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और गोवर्धन की पूजा वहीं की। इसी तरह बुधवार को महिलाओं ने भाई दूज का त्योहार भी धरना स्थल पर मनाया। धरना स्थल पर ही बुधवार को उन्होंने भाई दूज भी वहीं मनाई। धरना स्थल पर पहुंचे भाइयों को उन्होंने तिलक किया और उनकी उनकी दीर्घायु की कामना की। भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं का कहना है कि लगातार प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। जो उनके सब्र का इम्तहान ले रहा है। वह अब पीछे नहीं हटने वाली हैं। इस मौके पर अंशु, आशीष, जाह्नवी, जतिन, स्वाति, मानवेंद्र, एकता, अक्षित, रीतू एवं दीपू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed