फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After asking for money for smack, friends suffocated the friend's throat, death

स्मैक के पैसे मांगने पर दोस्तों ने ही दबा दी दोस्त का गला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
After asking for money for smack, friends suffocated the friend's throat, death
अमरोहा। रविवार रात को स्मैक के पैसे मांगने पर दो दोस्तों ने तीसरे का गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में चाकू से गले पर वार किए थे। घटना हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को डिडौली पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हापुड़ पुलिस को सूचना दे दी गई है। मृतक जनपद संभल का रहने वाला है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद डिडौली प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हापुड़ जनपद में युवक की हत्या कर फरार होने वाले दो युवक डिडौली क्षेत्र में चौधरपुर के आसपास मौजूद हैं। सूचना मिलने पर उन्होंने आरोपियों की शिनाख्त कर दोनों को दबोच लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपियों ने अपने नाम गुलहसन निवासी महलकपुर थाना पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद तथा अजहर निवासी ककराली थाना डिडौली बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि संभल जनपद के थाना असमौली के गांव शहबाजपुर कलां निवासी अफजाल उनका दोस्त था।
विज्ञापन

बीती 20 जून की रात को हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में डासना चौराहा के पास उन्होंने ही अफजाल की हत्या की थी। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजहर व उसका भाई अली डासना वेव सिटी में ठेकेदारी करते हैं। गुलहसन आठ दिन पहले वहां काम करने गया था। दोनों से अफजाल की दोस्ती थी। जब भी तीनों मिलते थे तो साथ बैठ कर स्मैक पीते थे। अफजाल के स्मैक के कुछ पैसे अजहर पर बाकी थे। बताया कि बीती 20 जून की रात को अफजाल स्मैक लेकर उनके पास बाबूगढ़ पहुंचा था। रात में लगभग दस बजे तीनों ने डासना चौराहा के पास बैठ कर स्मैक पी थी। वहां अफजाल ने पैसे मांगे तो विवाद बढ़ गया। दोनों ने पहले रुमाल से उसका गला घोटा तथा बाद में चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हापुड़ पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed