फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocates on strike on the call of Bar Council

Amroha News: बार कांउसिल के आह्वान पर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Advocates on strike on the call of Bar Council
अमरोहा। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर मंगलवार को जिला न्यायालय, कलक्ट्रेट बार समेत चारों तहसीलों में अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। छह सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह व महासचिव पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्य से विरत रहते हुए कहा कि अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख तक का मुफ्त चिकित्सा बीमा अथवा आयुष्मान योजना से जोड़े जाए। उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति लखनऊ में मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों का यथा शीघ्र भुगतान कराया जाए, प्रत्येक जिले में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर का निर्माण कराया जाए, साठ साल उम्र के लगभग चालीस हजार अधिवक्ताओं को पेंशन, अधिवक्ता व पत्रकार की मृत्यु के बाद एक समान राशि दी जाए, अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से इस्लाम आलमी, चैनसुख गोले, कुलदीप चौधरी, जितेंद्र विधूड़ी, मेंहदी हसन, ज्ञान प्रकाश शर्मा, नेम सिंह, देवीसरन वर्मा, राजीव गोले, सोनू सिंह, मनु शर्मा, संजीव जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ता कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सरकार पर अधिवक्ता हित की अनदेखी करने का आरोप लगाया। अपनी मांग का सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम बीके त्रिपाठी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष सतवीर सिंह चौहान, मधुर अग्रवाल, मुकेश कुमार यादव, रामवीर सिंह, अनिल कुमार शर्मा, राजेश कुमार राणा आदि रहे। उधर, सदर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने अपना मांग पत्र उप-जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष हबीब अहमद, शेलेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, रमेश चंद्र, महफूज अली, निमित, जयविंद्र, अनिल धारवान आदि रहे। नौगांवा सादात तहसील में भी अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों अध्यक्ष कपिल कुमार यादव, सिब्ते हसन, हरीश यादव, अजय भटनागर, संजीव कुमार, युवराज सिंह, नवाजीश अली, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed