फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Advocates abstaining from judicial work, protested by protesting

Amroha News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, प्रदर्शन कर जताया विरोध

Tue, 12 Sep 2023 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 12 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Advocates abstaining from judicial work, protested by protesting
अमरोहा। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हापुड़ प्रकरण के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की। कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा एवं सचिव नरेंद्र पोसवाल के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को अधिवक्ता कचहरी परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि हापुड़ जनपद में जिस तरह से अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ। वह बर्बरता पूर्ण व्यवहार है। उससे प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा दो दिवसीय (11 व 12 सितंबर) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट बैंच संघर्ष समिति द्वारा 15 सितंबर तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान किया गया है। इसी को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन करने की मांग की। कहा कि मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सलीम खान, अमित कुमार जैन, नन्हें सिंह सैनी, दिनेश चौहान, मनु शर्मा, अंकित गुप्ता, जितेंद्र बिधूड़ी, पुलकित शर्मा, अजीम, साजिद रऊफ, ब्रह्मपाल राणा, दिनेश सिंह, राजीव कुमार गोले, कमल सिंह, विवेक अग्रवाल, गुलबारी, विशाल शर्मा, राकेश शर्मा, अबू सुफियान, शराफत, नावेद पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed