फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Adverse entry to four JEs of electricity department for low revenue recovery

Amroha News: कम राजस्व वसूली पर बिजली विभाग के चार जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 27 Jun 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to four JEs of electricity department for low revenue recovery
अमरोहा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी ईशा दुहन ने विकास भवन में विभागीय समीक्षा बैठक कीं। कम राजस्व वसूली पर एमडी ने नाराजगी जताईं। उन्होंने स्मार्ट मीटर, बिजनेस प्लान व अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कम राजस्व वसूली में लापरवाही पर उन्होंने चार जेई को प्रतिकूल प्रविष्टी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित रहने पर एक जेई का वेतन काटने व तकनीकी समीक्षा के दौरान अधिक ट्रांसफार्मर खराब होने पर जेई का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंचीं एमडी ईशा दुहन का विभागीय अफसरों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटर, बिजनेस प्लान आदि के बारे में जानकारी ली। कम वसूली पर एमडी ने चारों डिवीजन के दो जेई को प्रतिकूल प्रविष्टी के साथ ही दो जेई को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने एक माह में सुधार न होने पर निलंबन की कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापारी की समस्या को समय पर हो निस्तारण
साथ ही बिजली चोरी को रोके जाने के लिए भी सख्त कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने साल 2024-25 के अधूरे पड़े कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि शहरी व ग्रामीण फीडरों को बिजली की आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने व्यापारियों से भी बातचीत उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक दौरान निदेशक तकनीक एनके मिश्रा, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, मुख्य अभियंता राजेश कुमार, एसई संजय कुमार शर्मा व संबंधित जिलों के एसई, एक्सईएन व एसडीओ व जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed