फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   adocate protest from new act

 हड़ताल पर वकील, सफेद बैंड बांधकर किया प्रदर्शन

Sat, 01 Apr 2017 01:18 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
adocate protest from new act
वकीलाों का विरोध
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल रखी। न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए हाथ में सफेद बैंड बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि संशोधित अधिनियम को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर वकीलों की हड़ताल से वादकारी परेशान नजर आए।
विज्ञापन


शुक्रवार को बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के अध्यक्ष अशोक कुमार कपूर एवं सचिव आदिश सैफी के नेतृत्व में अधिवक्ता कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि विधि आयोग के इस संशोधित विधेयक की सिफारिश से वकालत के पेशे को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन


इससे वकालत की स्वतंत्रता भी प्रभावित हो जाएगी। वहीं, वकीलों की संस्थाएं ऐसे लोगों के नियंत्रण में पहुंच जाएंगी, जिससे वकीलों को नुकसान होने की संभावना है। प्रास्ताविक विधेयक के लागू होने से कोई भी न्यायिक अधिकारी किसी भी वकील को अनुशासनहीनता व लापरवाही के लिए दंडित करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों में सफेद बैंड बांधकर तीखा विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन करने वालों बीपी माथुर, असकरी रजा, सुरेंद्र शर्मा, अख्तर हुसैन, अवनीश शरण बंसल, पंडित संजीव शर्मा, कपिल चिकारा, राशिद मियां, मंगतराम सैनी, धर्मवीर सिंह, मोहन सिंह, मनु शर्मा, इफ्तेखार सैफी, हबीब रहमान ,यशपाल चौधरी, फुरकान हुसैन, तेजपाल सिंह, अमित जैन, सुशील कुमार, संजीव गोले, प्रदीप कुमार, चैनसुख गोले आदि रहे।

उधर जनपद अमरोहा के बैनर तले जमा हुए अधिवक्ताओं ने भी हड़ताल रखी। विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष मनाजिर हसन पाशा, सचिव दिनेश चौहान, इजहार अहमद जाफरी, साजिद रुउफ, गजेंद्र सिंह नागर, राकेश कुमार त्यागी, दीपक चौहान, इकबाल अहमद खां, अब्दुल सत्तार, शबनम परवीन, मसरूर सिद्दीकी, सफदर हुसैन, हुकम चंद सैनी, राकेश सैनी, रोहताश सैनी आदि थे।


केंद्र सरकार द्वारा एडवोकेट टैक्स में संसोधन के विरोध में बार कौंसिल आँफ इंडिया के आह्वान पर तहसील में वकीलों ने हड़ताल रखी। वकीलों ने अपनी बांहों पर सफेट पटटी बांधकर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि सरकार वकीलों पर बाध्यताएं लागू करना चाहती है। इसके लिए सरकार को पहले वकीलों से राय मशविरा करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, रासबिहारी अग्रवाल, तिलकराज चौहान, असरपाल सिंह, मदनसैन यादव, राजीव त्रिवेदी, ओमवीर सैनी, दानवीर सिंह, भगवानदास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed