फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Admit cards reached DIOS office, will be distributed soon

Amroha News: डीआईओएस कार्यालय पहुंचे प्रवेशपत्र, जल्द होंगे वितरित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Admit cards reached DIOS office, will be distributed soon
अमरोहा। यूपी बोर्ड से संबंधित तैयारियों को तेजी के साथ अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का काम चल रहा है। वहीं, प्रवेशपत्र भी डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए हैं। जिनको जल्द ही कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रही है। 24 फरवरी से लिखित परीक्षा शुरू होनी हैं। जिले में परीक्षा के के लिए इस बार 71 केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटर के 51058 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी समेत सभी जरूरी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। जल्द ही कक्ष निरीक्षकों की भी नियुक्ति का काम पूरा कर दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं को भी पहुंचाया जा रहा रहा है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र को लेकर इंतजार भी खत्म होने वाला है।
विज्ञापन

बोर्ड से प्रवेश पत्र डीआईओएस कार्यालय को प्राप्त हो गए हैं। जिनको जल्द ही सभी कॉलेजों को उपलब्ध कराए जाने की तैयारी की जा रही है। डीआईओएस वीपी सिंह ने बताया कि परीक्षा के संबंध में सभी तैयारी बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार पूरी कराए जाने का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रवेशपत्र भी प्राप्त हो गए हैं। जिनको जल्द ही कॉलेजों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। जहां से परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र वितरित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed