फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Administration busy preparing to administer oath to the newly elected Speaker-members

Amroha News: नवनिर्वाचित अध्यक्ष-सभासदों को शपथ दिलाने की तैयारी में जुटा प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Administration busy preparing to administer oath to the newly elected Speaker-members
अमरोहा। नगर पालिका परिषद की नई कैबिनेट में इस बार चेयरमैन के अलावा 40 सभासद शामिल होंगे। जिनकी ताजपोशी की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। कार्यक्रम स्थल के चयन के लिए पालिका अधिकारी जुट गए हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार बड़ा मंच बनेगा। इसलिए पालिका कर्मियों ने शपथ ग्रहण कराने के लिए जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान की स्थिति देखी है। यहीं पर पंडाल सजाने का फैसला किया है, लेकिन अफसरों से विचार विमर्श के बाद ही कार्यक्रम स्थल पर अंतिम मुहर लगेगी। वहीं अफसरों ने शासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी शशि जैन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी बसपा प्रत्याशी फरहा खान को पराजित कर शहर पालिका के चेयरमैन की कुर्सी पर दूसरी बार कब्जा कर कमल खिलाया है। अब उनकी ताजपोशी कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां बता दें कि वर्ष 2012 में सपा प्रत्याशी अफसर परवेज ने चेयरमैन पद कब्जाया था, लेकिन उनकी कैबिनेट में 31 सदस्य शामिल थे। पांच सरकार द्वारा नामित सदस्य थे। कुंदन कालेज में उनको एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। मगर, वर्ष 2017 में शशि जैन की कैबिनेट तीन सभासद और बढ़ गए थे। उनके साथ 34 सभासदों की शपथ ली थी। लेकिन इस बार सीमा विस्तार के बाद छह वार्ड और बढ़ गए हैं। अब पालिका में 40 सभासद हो गए हैं। इसके इस बार शशि जैन के साथ 40 सभासद शपथ लेंगे। ईओ डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि इस बार
विज्ञापन

जेएस हिन्दू इंटर काॅलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह कराने के लिए जगह देखी गई है। उच्चाधिकारियों से बातचीत के बाद स्थान निर्धारित कर दिया जाएगा। शपथ कब होगी, इसके बारे में शासन से आदेश मिलेगा। उसके आधार पर ही अगली कार्रवाई होगी। इसके अलावा अन्य आठ नगर निकायों में शपथ ग्रहण की तैयारियों शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed