फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Additional buses will run on Delhi and Dehradun routes from Diwali to Bhaiya Dooj.

Amroha News: दीपावली से भैया दूज तक दिल्ली और देहरादून रूटों पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें

Thu, 09 Oct 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will run on Delhi and Dehradun routes from Diwali to Bhaiya Dooj.
अमरोहा। दस दिन बाद त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। 18 को धनतेरस, 20 को दीपावली और 25 अक्तूबर से छठ पर्व शुरू होगा। दीपावली से पहले बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाले लोग घर लौटते हैं जिसे लेकर परिवहन निगम ने दिल्ली और देहरादून रूट पर अतिरिक्त बस चलाने का फैसला लिया है। जबकि मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, बिजनौर और संभल रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो से अलग-अलग रूटों पर करीब 102 बसों का संचालन किया जा रहा है। दीपावली पर सभी लोग अपने घर आते हैं। इसलिए, त्योहार पर बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में हर रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जा सकें। इसकी रूपरेखा तैयारी हो रही है। मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार सहित अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही त्योहार के मौके पर देर शाम तक यात्रियों को बस मिल सकेंगी जिससे उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसी गौड़ ने बताया कि त्योहार पर अपने घर आने वाले यात्रियों को बसों में कोई परेशानी नहीं होगी। सभी रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाएंगे जाएंगे। दिल्ली और देहरादून रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इस साल दीपावली 20 अक्तूबर को है। इसके बाद 23 अक्तूबर को भैया दूज मनाया जाएगा जबकि नहाय-खाय के साथ 25 अक्तूबर को छठ पूजा शुरू होगी। दूरदराज के यात्रियों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। इसके लिए प्लान भी तैयार लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed