{"_id":"64725756433869d7130b3bf4","slug":"action-will-be-taken-on-building-a-house-without-a-map-jpnagar-news-c-15-1-157925-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिना ले आउट और नक्शे के काॅलोनी निर्माण कराया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिना ले आउट और नक्शे के काॅलोनी निर्माण कराया तो खैर नहीं
Sun, 28 May 2023 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 28 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र के आदेश पर नायब तहसीलदार ने गुलड़िया, आवास विकास द्वितीय समेत कई स्थानों पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। जिससे कालोनाइजर परेशान रहे।
शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र प्रतिभा सिंह के आदेश के पर नायब तहसीलदार कैलसा, अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र ने पुलिस टीम के साथ गुलड़िया रोड मंडी समिति के सामने, ग्लोकल अस्पताल के दोनों ओर एवं आवास विकास द्वितीय के पास काॅलोनी में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। चेतावनी दी कि यदि बिना मानचित्र या बिना ले आउट पास कराए कालोनी का निर्माण कराया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आए दिन भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, मगर इसके बाद भी उनके हौंसले बुलंद हैं। एक रोड पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की जाती है तो दूसरी तरफ अवैैध प्लाॅटिंग व काॅलोनी निर्माण शुरू हो जाता है।