फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of taking bribe of five thousand rupees in the name of building a house

Amroha News: मकान बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का लगाया आरोप

Wed, 30 Aug 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 30 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking bribe of five thousand rupees in the name of building a house
गजरौला (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी शौकत ने ब्लॉक कर्मचारी पर मकान बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। लेकिन रुपये देने के तीन साल बाद भी उसका मकान नहीं बना। जिस पर पीड़ित ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा गांव निवासी शौकत और उनकी पत्नी सितारा मंगलवार को ग्रामीणों संग ब्लॉक में पहुंचीं। उन्होंने बीडीओ अरुण कुमार को शिकायत पत्र देकर कहा कि तीन साल पूर्व उन्होंने ब्लाक के कर्मचारी से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मकान बनवाने की गुहार लगाई थी। जिस पर कर्मचारी ने उन्हें पात्र बताते हुए मकान बनाने का आश्वासन दिया और मकान बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिए। रुपये देने के तीन साल बाद भी अभी तक उनका मकान नहीं बन सका है। उन्होंने कई बार कर्मचारी को फोन किया तो वह आश्वासन देता रहा कि जल्द ही मकान बन जाएगा, लेकिन अब काफी समय से कर्मचारी उनका फोन भी नहीं उठाता। उनका नंबर भी ब्लैक लिस्ट कर दिया है। ग्रामीण ने बीडीओ से कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई और उनके रुपये दिलाने की मांग की। बीडीओ ने ग्रामीण दंपती को आश्वासन दिया कि वह जांच कराएंगे। जांच में संबंधित कर्मचारी पर पांच हजार रुपये लेने की पुष्टि हुई तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए आला अफसरों को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed