{"_id":"6211315ffe246f14a55edefa","slug":"accused-of-raping-teenager-arrested-dhanaura-news-mbd419356229","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी को भी पुलिस ने दो दिन पहले बरामद कर लिया था। किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराए गए हैं।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव धनगढ़ी निवासी कावेंद्र एक माह पहले बहला फुसला कर ले गया था। इस संबंध में पिता द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो दिन पहले किशोरी को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी कावेंद्र फरार था।
शुक्रवार रात पुलिस ने आरोपी कावेंद्र को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कावेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।