फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of murderous attack on three including woman arrested in Tigri fair

Accused of murderous attack on three including woman arrested in Tigri fair

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack on three including woman arrested in Tigri fair
गजरौला (अमरोहा)। दोस्त से पड़ोसी का विवाद हो जाने पर तिगरी गंगा मेले में ताबड़तोड़ फायरिंग कर अफरा तफरी मचा देने और फायरिंग में मुरादाबाद निवासी महिला सहित तीन लोगों के घायल होने मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में गंगा किनारे मेला लगा था। 18 नवंबर की रात मेले में कई लाख श्रद्धालु थे। 14 सेक्टर में विभाजित मेले में सेक्टर तीन-ए में टेंट लगाने को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर युवकों ने पड़ोसी पर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। गोली लगने से मुरादाबाद निवासी ऋचा कश्यप और नितिन गुप्ता जख्मी हो गए थे। नितिन गुप्ता के पेट में गोली लगी थी, जबकि ऋचा कश्यप के पैर में गोली लगी थी। मुरादाबाद के डबल फाटक निवासी किशोर आदेश भी जख्मी हुआ था। जिसका पता पुलिस को कई दिन बाद लगा था।
विज्ञापन

नितिन गुप्ता ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आशियाना निवासी निप्पू उर्फ निपुण चौधरी नामजद किया गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार दबिशें दीं, लेकिन वह हाथ नहीं लगा था। बुधवार को एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने उसे धनौरा मार्ग पर पक्के पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो खोखे, कारतूस बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed