फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of grabbing a job by showing himself unmarried and with the help of fake documents

Amroha News: अविवाहित दर्शाकर व फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हड़पने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing a job by showing himself unmarried and with the help of fake documents
अमरोहा। आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में एक महिला ने धांधली का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में डीएम काे संबोधित शिकायती पत्र डिप्टी कलक्टर को सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी मुख्य पहचान छुपाकर फर्जी दस्तावेज के सहारे आंगनबाड़ी की नौकरी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के गांव फंदेड़ी का है। नाजिया शनिवार की सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने डीएम को संबोधित शिकायती पत्र डिप्टी कलक्टर को सौंपा। पीड़िता नाजिया द्वारा डिप्टी कलक्टर को दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक गांव की एक महिला ने फर्जी दस्तावेज व साक्ष्यों के आधार पर आंगनबाड़ी की नौकरी हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस महिला का चयन आंगनबाड़ी के लिए किया गया है। वह शादीशुदा और दिल्ली में रहती है। आरोप है कि महिला ने स्वयं को अविवाहित दर्शाकर आंगनबाड़ी के लिए आवेदन किया था। मामले की भनक लगते ही नाजिया ने महिला का निकाहनामा व शादी के फोटो के साथ सीडीपीओ से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि सीडीपीओ ने 15 अप्रैल को साक्ष्यों को छुपाकर आरोपी महिला के पक्ष में जांच रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण दर्शाया है। जबकि 25 अप्रैल को मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। हैरत की बात तो यह है कि शिकायत दर्ज होने से एक सप्ताह पहले ही आरोपी के पक्ष में जांच पूरी दिखाकर गलत निस्तारण कर दिया। आरोप है कि शिकायत के आधार पर कोई जांच नहीं की गई है। उन्होंने डीएम से निष्पक्ष जांच कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed