फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of feeding sulfas at gunpoint at the behest of the teacher

Amroha News: शिक्षिका के इशारे पर तमंचे के बल पर सल्फास खिलाने का आरोप

Sun, 27 Apr 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 27 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of feeding sulfas at gunpoint at the behest of the teacher
नौगांवा सादात। दुष्कर्म के आरोपी फैसल के आत्महत्या करने के मामले में एक के बाद एक नया मोड़ आ रहा है। अब फैसल के मरने से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह शिक्षिका के इशारे पर कुछ लोगों के द्वारा तमंचे के बल पर जबरदस्ती सल्फास खिलाने का आरोप लगा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बीलना गांव के रहने वाले फैसल पर शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म करने का आरोप था। 29 मई 2024 को शिक्षिका ने फैसल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

करीब दो महीने बाद फैसल जमानत पर जेल से बाहर आया। इसके बाद फैसल लगातार शिक्षिका पर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहा था। 17 अप्रैल 2024 को शिक्षिका अपने स्कूल में थी तभी फैसल वहां पहुंचा और पिस्टल कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। यह घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद शिक्षिका ने फैसल के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद फैसल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को फैसल के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर शिक्षिका पर दस लाख रुपये हड़पने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने का आरोप लगाया। लेकिन शनिवार को सोशल मीडिया पर एक 46 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बनाई गई इस वीडियो में मरने से पहले फैसल ने शिक्षिका के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा तमंचे के बल पर जबरदस्ती सल्फास की गोली खिलाने का आरोप लगाया है। उसने जहर खिलाने वाले लोगों को सादे कपड़ों में पुलिस वाले होना बताया है। फैसल का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों के होश उड़े हैं। वायरल वीडियो में फैसल ने शिक्षिका का नाम भी बताया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed