फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accused of beating in Panchayat, case filed against four including two brothers

Amroha News: पंचायत में पिटाई करने का आरोप, दो भाइयों सहित चार पर केस

Mon, 14 Jul 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 14 Jul 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating in Panchayat, case filed against four including two brothers
गजरौला (अमरोहा)। छुट्टा पशु छोड़ने का आरोप लगाकर ग्रामीण को पंचायत में पीटा गया। जातिसूचक शब्द भी कहे गए। मामला पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला थानाक्षेत्र के गांव रायपुर शुमाली में आठ जुलाई का बताया जा रहा है। गांव निवासी राज कुमार ने बताया कि वह हिंदू धोबी जाति के हैं। उनको आठ जुलाई की दोपहर एक बजे पंचायत में बुलाया गया। पंचायत में उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने छुट्टा पशु छोड़ दिए हैं। उनका आरोप है पंचायत में दबाव बनाया इस बात को कबूल कर लें कि उन्होंने ही पशुओं को छोड़ा है। अन्यथा गांव छोड़कर चला जाए। जब उन्होंने गांव छोड़ने पशुओं को छोड़ने से इन्कार किया तो उनके साथ पंचायत में मारपीट की गई। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही नितिन उसके भाई भूपेंद्र, उमेश व ओम प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed