फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident with roadways bus

रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक की मौत, साथी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
accident with roadways bus
गजरौला (अमरोहा)। ब्रजघाट के पुल पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ने बस पुलिस चौकी पर ले जाकर खड़ी कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। उधर, हादसे के कारण करीब 20 मिनट तक पुल पर जाम लगा रहा। पुलिस ने बाइक को वहां से हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक ने यदि हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। पुलिस ने हादसे के पीड़ितों के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे यह हादसा हाईवे पर ब्रजघाट में नए पुल पर हुआ। दिल्ली की दिशा में जा रही बाइक को सामने से आ रही परिवहन निगम की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची गजरौला थाने की ब्रजघाट चौकी पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त मोहम्मद शाहरूख (24) पुत्र शाहिद हुसैन निवासी गांव नगलिया मशमूला उर्फ महमूद कोतवाली बिलारी जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। वह दिल्ली में एयर कंडिशनर मैकेनिक का काम करता था। अपने साथी मुजाहिद निवासी गांव फिरोजपुर जनपद संभल के साथ बाइक पर दिल्ली जा रहा था। उधर, हादसे के बाद चालक बस लेकर ब्रजघाट चौकी जा पहुंचा। वहीं हादसे के कारण ब्रजघाट के नए पुल पर वन-वे ट्रैफिक होने के कारण करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। चौकी इंचार्ज पवन पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुराना पुल बंद होने की वजह से हो रहे हादसे
गजरौला। ब्रजघाट में गंगा नदी पर बना 20 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया गया पुराना पुल तीन माह के अधिक समय से बंद पड़ा है। इस कारण मुरादाबाद की दिशा से आने वाले वाहन नए पुल पर होकर गुजर रहे हैं। इसी पुल पर दिल्ली की दिशा से वाहन आते हैं। यही वजह है कि इस एक ही पुल पर दो-दो दिशाओं का ट्रैफिक होने की वजह से यहां आए दिन जाम लगने के साथ ही हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed