फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

हाईवे पर अलग-अलग हादसों में ठेकेदार-चौकीदार की मौत, दो गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
accident
जोया (अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर अलग-अलग हादसों में ईंटों के ठेकेदार और निजी चौकीदार की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दोनों हादसे डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हुए। पहला हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित चौधरपुर गांव में हुआ। संभल जिले में मैनाठेर थानाक्षेत्र के सिरसी महमूदपुर गांव में स्व. सद्दीक अहमद का परिवार रहता है। उनका बेटा रईस अहमद ईंट भट्ठों पर ठेकेदारी का काम करते थे। गुरुवार की देररात यवह अपने भांजे मोहम्मद जैद और शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला कुरैशी थाना अमरोहा नगर के साथ टैंपो में सवार होकर अमरोहा आ रहे थे। करीब 11 बजे उनका टैंपो नेशनल हाईवे स्थित चौधरपुर पुल पर पहुंचा था। तभी टायर पंक्चर हो गया। इस दौरान मुरादाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक ने टैंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रईस अहमद की मौके पर मौत हो गई। जबकि भांजा मोहम्मद जैद और शरीफ घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनके परिवार में मां कमरूल निशा, पत्नी फरजाना और पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं दूसरा हादसा भी डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर बुढ़नपुर कट के पास हुआ। मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गांव मोढ़ा तेईया निवासी समरपाल सिंह ढकिया चमन में एक प्लाट में चौकीदारी करते थे। शुक्रवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए आ रहे थे। तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल समरपाल सिंह को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में बेटे नरेंद्र सिंह और बेटी रेशू का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों केे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed