फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

रामगंगा पोषक नहर में नहाने को युवक ने लगाई छलांग, लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
accident
अमरोहा। दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने आए युवक ने रामगंगा पोषक नहर में नहाने लिए छलांग लगा दी। थोड़ी ही देर में वह नहर की तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। साथियों ने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पर आ गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से छह घंटे तक नहर में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। देर रात तक युवक के सकुशल मिलने की आस लगाए परिजन नहर किनारे बैठे रहे। पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में देर रात तक खाक छानते रहे।
विज्ञापन

बिजनौर में थाना शिवाला कलां गांव इसमाईलपुर में मजदूर खचेडू का परिवार रहता है। उनका बेटा पीतम (22) भी रोजमर्रा की मजदूरी करता है। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पीतम अपने दोस्त भूपेंद्र, रोहित, नरेंद्र, आकाश, राहुल, दुष्यंत और अदराज के साथ पड़ोस के गांव चंद्रकोटि की मढैयां में क्रिकेट खेलने के लिए गया था। बताया जाता है कि यहां से सभी साथी बिना क्रिकेट खेले वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में रामगंगा पोषण नहर में नहाने का प्लान बना लिया। दोस्तों के मुताबिक पीतम ही सबसे पहले नहाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। तेज धार के सामने आने के कारण वह बहकर लापता हो गया। इसके बाद सथी साथी गांव पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नहर में तलाशी अभियान चलाया। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी पीतम का कोई सुराग नहीं लगा। परिजन देर रात तक पीतम के सकुशल मिलने की आस में नहर की तलहटी पर बैठे रहे। गोताखोर थोड़ी-थोड़ी देर में उसे तलाशने के लिए प्रयास करते रहे। लेनिक कोई कामयाबी नहीं मिली। नौगांवा सादात इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी
नौगांवा सादात। रामगंगा पोषक नहर में डूबे पीतम की शादी एक साल पहले क्षेत्र के गांव पमबड़ावली उर्फ फरीदपुर मान निवासी प्रीति के साथ हुई थी। प्रीति पर अभी कोई बच्चा भी नहीं है। ऐसे में पीतम के लापता होने से परिजनों में कोहराम मचा है। प्रीति का भी रो-रोकर बुराहाल है। प्रीति के मायके वाले साथियों पर डुबोने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed