फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

जिंदगी की तलाश में घर की ओर चला, फिर मौत ने नहीं छोड़ा पीछा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
accident
रजबपुर(अमरोहा)। लॉकडाउन में काम बंद होने और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दिल्ली से यह सोच कर निकले थे कि घर पहुंच कर किसी तरह जिंदगी काट लेंगे। लेकिन मौत ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कंटेनर में सवार होकर पिता और भाई के साथ दिल्ली से बरेली लौट रहे किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि किशोर के भाई समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार की सुबह चार बजे रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी चौराहे पर पास नेशनल हाईवे पर हुआ। बरेली में हाफिज गंज थानाक्षेत्र के गांव जासपुर में देवकी नंदन का परिवार रहता है। देवकी नंदन अपने बेटे राजीव और रंजीत के साथ दिल्ली के नरैली इलाके में राजमिस्त्री के यहां बेलदारी करते थे। उनके साथ पास-पड़ोस के अन्य लोग भी मजदूरी करते थे। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन घोषित हुआ तो यह मजदूर भी दिल्ली में फंस गए। सभी लोग जैसे-तैसे समय काट रहे थे। इन हालातों को देखकर पिता-पुत्रों ने घर लौटने की ठान ली। गुरुवार की रात किसी समय कंटेनर में सवार होकर बरेली के लिए निकल पड़े। सभी मजदूर कंटेनर में पीछे बैठे हुए थे। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कंटेनर रजबपुर थानाक्षेत्र में अतरासी चौराहे पर पहुंचा। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजीव (16) की मौके पर मौत हो गई। जबकि गनकतपुर बरेली निवासी सुभाष और उसका भाई उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों को भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पिता देवकी नंदन की तहरीर पर डीसीएम चालक अजीम निवासी सुनहरी मुरादाबाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed