फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident

बरेली में तैनात दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
accident
मंडी धनौरा(अमरोहा)। बरेली जनपद के थाना बिथरी चैनपुर में तैनात धनौरा तहसील थाना क्षेत्र के गांव कासम सराय निवासी एक दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन बरेली पहुंच गए। शव को लेकर वापस आए। गुरुवार को बरेली से आई सलामी गारद ने शव को अंतिम सलामी दी और शस्त्र उलटे कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कासम सराय गांव निवासी रणधीर सिंह ग्रेवाल (47) बरेली के बिथरी चैनपुर में दरोगा के पद पर तैनात थे। बुधवार को वह थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पीछे से आए एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। रणधीर सिंह की मौत की सूचना बुधवार की रात को ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। देर शाम वह बरेली के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद रात को ही शव परिजनों को सौंप दिया गया। बरेली से आई सलामी गारद ने गांव में ही उनको अंतिम सलामी दी। शस्त्र उल्टे कर श्रद्धांजलि दी। रणधीर सिंह 1993 में कांस्टेबिल के पद पर भर्ती हुए थे। 2007 में मुख्य आरक्षी और 2012 में उपनिरीक्षक बने थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री है। गमगीन माहौल में तिगरी गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed