{"_id":"62fe84841f1baa172d37ff34","slug":"accident-amroha-jpnagar-news-mbd4381889119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
जोया। रिश्तेदार की मौत में शरीक होकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
ये हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित श्योनाली गांव के सामने हुआ। जोया के मोहल्ला खेड़ा में हाजी जहीर हुसैन का परिवार रहता है। उनकी 60 वर्षीय पत्नी छोटी बृहस्पतिवार कि सुबह श्योनाली गांव में एक रिश्तेदार की मौत में शरीक होने के लिए गई थीं। दोपहर में वह पैदल ही घर वापस लौट रही थीं। जैसे ही वह श्योनाली गांव के सामने सड़क पार करने लगीं।
तभी मुरादाबाद की दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनके परिजन भी मौके पर आ गए। आनन-फानन में छोटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।