फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident,amroha

हाईवे पर पत्थर से बाइक टकराई, गिरकर मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
accident,amroha
रजबपुर। नेशनल हाईवे पर पत्थर से बाइक टकराने से मजदूर गिरकर घायल हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने मंगलवार देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के देहरा घनश्याम गांव में चरन सिंह का परिवार रहता है। उनका 45 वर्षीय बेटा संजय सिंह संभल जिले के बिलारी क्षेत्र में पेपर मिल में मजदूरी करता था। संजय सिंह की पत्नी अनीता और बच्चे गांव में ही रहते हैं। संजय रोजाना बिलारी से आता-जाता था। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि सोमवार की रात संजय सिंह गांव के रहने वाले भूदेव के साथ ड्यूटी करके लौट रहे थे। जैसे उनकी बाइक वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची। तभी अचानक हाईवे किनारे पड़े पत्थर से उनकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से संजय सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed