फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   accident,amroha

हसनपुर में सड़क हादसे में बदायूं के मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
accident,amroha
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में बदायूं के मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव अलीनगर निवासी बीस वर्षीय रिंकू हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कला में बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक के निर्माण में मजदूरी का काम कर रहा था। मंगलवार देर रात को वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के भाई का कहना है कि आशंका है कि भाई की हत्या की गई हो। उसकी गांव में रंजिश चल रही थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed