{"_id":"62f15b38882b742a821941aa","slug":"accident-amroha-gajraula-news-mbd437273166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पिता-पुत्र समेत 22 कांवड़िये घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पिता-पुत्र समेत 22 कांवड़िये घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल लेने जा रहे कांवड़िये विभिन्न हादसों में पिता-पुत्र सहित 22 लोग घायल हो गए। ये हादसे गजरौला से लेकर ब्रजघाट के बीच हुए। हादसों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन को रेफर कर दिया गया। घायल कांवड़ियों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, जबकि सरकारी एंबुलेंस को सावन माह में कांवड़ियों के मार्ग में खड़ा किया गय है।
मुरादाबाद के कुंदरकी निवासी चंद्रप्रकाश व उनका बेटा केशव रविवार रात कांवड़ में गंगा जल लेने ब्रजघाट जा रहे थे। हाईवे पर सामने से आई स्कूटी से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए। अमरोहा देहात के इमली वाली मढैयों निवासी शिव कुमार, पवन कुमार व चंद्रकांत बाइक सवार को बचाने में घायल हो गए। अमरोहा के अहमद नगर निवासी अमृत सैनी, दीपू सैनी भी रविवार की हादसे में घायल हो गए। कुंदरकी के हरदी निवासी अमित, आशीष व कपिल ब्रजघाट जा रहे थे। हाईवे पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए।
मझौला के बुद्धि विहार आवास विकास निवासी राजवीर रस्तोगी, बवीता, संभल के ऐंचोड़ा कंबोह के हासीपुर निवासी बिट्टू, मुरादाबाद के भोजपुर निवासी छोटे सिंह, हरथला निवासी विवेक कुमार, शिवम कुमार, गजरौला के बसंत विहार निवासी खेम सिंह उसके बेटे शिवा और कमल सिंह भी हादसे में घायल हो गए। संभल निवासी रवि व अरविंद, चंदौसी निवासी अरविंद और गजरौला के भानपुर खालसा निवासी नितिन को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। संभल के मढ़न निवासी कांवड़ियों ने भी सरकारी एंबुलेंस के मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया था।