फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ABVP workers protest at ARTO office

Amroha News: एआरटीओ कार्यालय पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
ABVP workers protest at ARTO office
अमरोहा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अनफिट वाहनों को लेकर एआरटीओ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एआरटीओ महेश कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एबीवीपी के प्रदेश संयोजक अमन गोयल के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। यहां उन्होंने जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि जिले के स्कूलों में बच्चों को लाने-लेजाने के लिए लगे अधिकतर वाहन अनफिट और एक्सपायर हैं। इतना ही नहीं वाहनों में चालक निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को बैठाते हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के साथ ही अनफिट वाहनों को बंद कराने की मांग की। इस दौरान आकाश यादव, आले खान, रजत सैनी, प्रशांत कुमार, प्रिंस यादव, जयंत चौधरी, हिमांशू, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed