फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   AAP's protest against the possibility of merger of government schools

Amroha News: सरकारी स्कूलों के मर्ज होने की आशंका के विरोध में आप का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
AAP's protest against the possibility of merger of government schools
अमरोहा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 27 हजार सरकारी स्कूलों के बंद होने की आशंका को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। रुहेलखंड प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद हैदर ने कहा कि सरकार की नीतियां हर वर्ग की विरोधी हैं। मांगों को लेकर डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

इंजीनियर मोहम्मद हैदर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता शनिवार दोपहर कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई खबरों के मुताबिक प्रदेश सरकार ने 27 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करने की योजना बनाई गई है। यह प्रदेश सरकार द्वारा 2020 तक बंद किए गए 26 हजार स्कूलों के बाद अब एक नया कदम है। जो गलत है। उन्होंने मांग कि मामले का संज्ञान लेकर सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों पर तुरंत रोक लगाई जाए। बाद में उन्होंने डीएम निधि गुप्ता वत्स को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर, जिलाध्यक्ष कुशल चौधरी, नफीस अहमद, राजीव यादव, कविता कांत, विजय पाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed