फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A youth from Meerut who had come to visit relatives drowned in a feeder canal and died

Amroha News: रिश्तेदारी में आया मेरठ का युवक पोषक नहर में डूबा, मौत

Mon, 02 Jun 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 02 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
A youth from Meerut who had come to visit relatives drowned in a feeder canal and died
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव चकनवाला में बड़े भाई के साले की शादी में शामिल होने आया मेरठ का रहने वाला सुमित कुमार (22) नहाते समय रामगंगा पोषक नहर में डूब गया। गोताखोरों ने कुछ देर बाद उसे बाहर निकाला। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सोमवार को बरात जानी है। वहीं, घर में चल रही शादी की खुशियां गम में बदल गईं
मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के गांव फूलपुर निवासी सुमित कुमार के बड़े भाई की ससुराल गजरौला थानाक्षेत्र के गांव चकनवाला में है। सोमवार को उसके बड़े भाई के साले की शादी होनी है। उसकी बरात सोमवार को ही गांव चकनवाला से जाएगी, जिसकी घर में तैयारियां चल रही थी। रिश्तेदार भी आए हुए थे। शादी में शामिल होने के लिए सुमित कुमार गांव चकनवाला आया था।
विज्ञापन

रविवार शाम सुमित कुमार साथियों के साथ गांव चकनवाला के पास से गुजर रही रामगंगा पोषक नहर में नहाने करने चला गया। नहाते समय वह गहरे जल में जाकर डूब गया। आसपास के रहने वाले गोताखोरों ने उसे बाहर निकाल लिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। उधर, सुमित की मौत की सूचना से शादी समरोह में चल रही खुशियां अस्त व्यस्त हो गईं। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बाद मिला तिगरी गंगा में डूबे किशोर का शव
गजरौला। तिगरी गंगा में गंगा में नहाते समय डूबे किशोर का शव दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
शुक्रवार दोपहर को बछरायूं थानाक्षेत्र के गांव लखमिया निवासी अरुण (16) दोस्त गौरव, सौरभ व गजेंद्र निवासी शाहपुर शुक्रवार को तिगरी गंगा में नहाने गए थे। नहाते समय युवक मोबाइल से रील बना रहे थे। इस दौरान अरुण डूब गया था। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे थे।

स्थानीय गोताखोरों ने भी डूबे युवक की तलाश के लिए प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिल पाया था। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर किशोर की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया था। रविवार को किशोर का शव बरामद कर लिया गया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed