फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man was stabbed on a minor altercation, report filed on three

Amroha News: मामूली कहासुनी पर युवक को चाकू घोंपा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed on a minor altercation, report filed on three
अमरोहा। मामूली कहासुनी के बाद पेट में छुरा घोंपने वाले पुत्र व दंपती पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि गंभीर हालत में युवक को मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ये घटना शहर कोतवाली के मोहल्ला छंगा दरवाजा की है। कोतवाली क्षेत्र के ही मोहल्ला तकिया हुसैनशाह निवासी मोहम्मद फहीम रविवार रात किसी काम से मोहल्ला छंगा दरवाजा आया था। यहां पर उसकी कहासुनी मोहल्ले के ही सुमैर से हो गई थी। कहासूनी बढ़ने पर सुमैर के पिता नौशाद व मां सीमा भी आ गए। आरोप है कि तीनों ने फहीम को पकड़ लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान फहीम के पेट में छुरा घोप दिया। खून से लथपथ होकर फहीम नीचे गिर गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी मौके पर आ गए थे। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि इस मामले में सुमैर, नौशाद व सीमा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed