फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man was murdered in a mango orchard, the killers took away his head

Amroha News: आम के बाग में युवक की हत्या, सिर ले गए हत्यारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered in a mango orchard, the killers took away his head
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में आम के बाग में शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र में आम के बाग में 40 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया और पहचान छिपाने के इरादे से सिर को ले गए। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने बाग में सिर कटा शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक शव करीब एक सप्ताह पुराना है।
पुलिस को मृतक की पहचान कराने में सफलता नहीं मिली। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर साक्ष्य से जुटाए। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल, पुलिस ने बिना सिर के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात क्षेत्र के मोहल्ला हाता रोड स्थित आम के बाग का है। बाग कस्बे के ही मुदस्सिर का है। बृहस्पतिवार सुबह बाग से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने पेड़ों के बीच गड्ढे में सिर कटी लाश नग्न अवस्था में पड़ी देखी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस के साथ पहुंचे और जांच की। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर एएसपी और सीओ अवधभान भदोरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मृतक के बारे में जानकारी हासिल की तो सभी ने पहचानने से इन्कार कर दिया। कई घंटे बान्भी मृतक का सिर नहीं मिल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा के सभी थानों में मृतक की पहचान के लिए गुमशुदगी चेक कराने के लिए कहा है।


- मृतक की उम्र करीब 40 साल है। देखने में लग रहा है कि शव करीब छह से आठ दिन पुराना है। हत्या करने के बाद सुनसान इलाके में शव को फेंका गया है। जिस आम के बाग में शव को फेंका गया, यह पूरा इलाका सुनसान है। यहां लोगों का आना-जाना कम रहता है। - राजीव कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed