{"_id":"6a0b6506b88c513800004646","slug":"a-young-man-was-attacked-with-sticks-and-rods-during-a-volleyball-match-his-head-was-fractured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-163945-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वॉलीबॉल खेल के दौरान विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वॉलीबॉल खेल के दौरान विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर फूटा
Tue, 19 May 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 19 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुर माफी में वॉलीबॉल खेल के दौरान मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक ने थाने पहुंचकर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी है।
शनिवार शाम गांव के कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी मोहम्मद समी, हसनैन और उसके पिता फारूक भी मौके पर मौजूद थे। खेल के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हसनैन और उसके पिता फारूक ने मुहम्मद समी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में समी के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल मुहम्मद समी ने डिडौली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।