फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man riding a bike, returning from kinship, was shot

रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार युवक को मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a bike, returning from kinship, was shot
रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार युवक को गोली मार दी गई। गोली मारने का आरोप रिश्तेदार पर लगाया है। घायल अवस्था में पड़े मिले युवक को एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी आरिफ की मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के बासीपुर गांव में रिश्तेदारी है। वह सोमवार की शाम साढ़े छह बजे वह बसैली रेलवे फाटक के निकट घायल अवस्था में मिला। उसके कपड़े खून में सने थे। राहगीरों के फोन करने पर पहुंची एंबुलेंस उसे सीएचसी में लेकर आई। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। यहां उन्होंने आरिफ को गोली मारने की बात कही। गोली मारने का आरोप एक रिश्तेदार पर लगाया। उधर आरिफ की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हालांकि उन्होंने आरिफ को छर्रे लगने की पुष्टि की। बताया कि तहरीर मिल गई है। अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed