{"_id":"6a07771fb2a098c17606828c","slug":"a-young-man-raped-a-student-on-the-roof-of-a-madrasa-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-163729-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मदरसे की छत पर छात्र के साथ युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मदरसे की छत पर छात्र के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
Sat, 16 May 2026 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 16 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। युवक ने मदरसे की छत पर बहला फुसला कर मदरसा छात्र के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद घर पहुंचे छात्र ने परिजनों को आपबीती सुनाई। वह आरोपी के खिलाफ थाने पहुंचे और कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
घटना नगर के एक मोहल्ला निवासी नागरिक केे दस वर्षीय बेटे के साथ 13 मई की बताई जा रही है। एक मोहल्ला निवासी नागरिक का कहना है कि उसका बेटा चौपला चौकी क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ता है। पड़ोस में रहने वाला एक युवक, जोे मूलरूप से बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव कुआंंखेड़ा का रहने वाला है, उसके बेटे को बहला फुसला कर मदरसे की छत पर ले गया। जहां पर युवक ने उसके बेटे के साथ दुष्कर्म किया। रोने पर उसके बेटे को आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचे छात्र ने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। वह आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिल गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।