फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man picked up an old man and threw him down, he died during treatment

कोलकाता प्रकरण : दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग, निकाला कैंडल मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
A young man picked up an old man and threw him down, he died during treatment
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

भाकियू संयुक्त मोर्चा ने कैंडल मार्च निकालकर कोलकाता में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। कहा कि महिला मुख्यमंत्री वाले पश्चिम बंगाल की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है।
बृहस्पतिवार शाम संगठन के किसान राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी के नेतृत्व में इंदिरा चौक पर एकत्र हुए। यहां से कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीते 15 साल से ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं। उनके राज्य में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना मानवता के नाम पर कलंक है। जिस राज्य में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई, उस राज्य की मुख्यमंत्री खुद धरना प्रदर्शन कर रही हैं। यह बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश की तमाम महिला सांसदों, विधायकों को मिलकर आवाज उठानी चाहिए कि महिला मुख्यमंत्री के सड़क पर उतरने से दुष्कर्म के आरोपियों को सजा कैसे मिलेगी। संगठन के किसानों ने आवाज उठाई कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि चौधरी, सीमा चौधरी, विकास चौधरी, हिमांशु वर्मा, मंजीत सिंह, मुनित, सचिन, आजम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed