{"_id":"674e219920e4f574a509cb66","slug":"a-young-man-injured-in-a-fight-is-in-danger-of-losing-his-eyesight-report-on-four-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-130128-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मारपीट में घायल युवक की आंखें जाने का खतरा, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मारपीट में घायल युवक की आंखें जाने का खतरा, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
शादी समारोह में मारपीट में घायल युवक की आंखों की रोशनी जाने का खतरा बना है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मिलक अदलपुर निवासी नरदेव सिंह का बेटा विशाल 21 सितंबर को जोया स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने दोस्तों गया था। इस दौरान कहासुनी के बाद सुहैल, सलमान, सुलेमान व एक अज्ञात ने विशाल के साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा था। उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। मारपीट में विशाल की आंख पर भी गंभीर चोट आई थी। विशाल का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने आंख की रोशनी जाने की आशंका जताई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत की पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। घायल विशाल के भाई विवेक ने मामले की शिकायत एसपी से की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सुलेमान, सलमान, सुहैल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।