{"_id":"683f6051282a33d0eb025eb7","slug":"a-young-man-found-injured-on-the-railway-track-died-during-treatment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-141158-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रेलवे ट्रैक पर घायल पड़े मिले युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रेलवे ट्रैक पर घायल पड़े मिले युवक की इलाज के दौरान मौत
Wed, 04 Jun 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
गांव मलकपुर निवासी पोंटिंग (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रेलवे लाइन के पास घायल हालत में पड़ा मिला था। परिजन युवक को इलाज के लिए मेरठ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मेरठ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पिता ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
मलकपुर निवासी पोंटिंग लकड़ी का काम करता था। वह शनिवार को गांव के ही दो लोगों से करीब एक लाख रुपये लेकर गया था। शाम को पुलिस ने उसके पिता बाबूराम को सूचना दी कि पोंटिंग गांव चुचैला कलां के पास रेलवे लाइन के पास घायल हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सेहत में सुधार न होने पर युवक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
सोमवार को मेरठ में इलाज के दौरान पोंटिंग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मेरठ पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। पिता का आरोप है कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। रुपयों के लालच में उसके बेटे की हत्या की गई है। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।