फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man died in a collision with a canter

Amroha News: कैंटर की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision with a canter
गजरौला(अमरोहा)। जवाहर नगर मोहल्ले की सैनिक कॉलोनी निवासी अक्षत विश्नोई की कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा नाईपुरा के सामने हुआ। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रविवार रात 11 बजे औद्योगिक चौकी पुलिस को सूचना मिली कि नाईपुरा के सामने हादसा हो गया है। सूचना पाकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। यहां पर एक कैंटर मिली। बराबर ही एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। उसकी आयु 18-20 वर्ष लग रही थी। मौके से लग रहा था कि कैंटर से युवक टकराया होगा। जिसके बाद चालक कैंटर को छोड़ कर भाग गया। घायल को पुलिसकर्मी तुरंत निकट के निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। रात में ही उसका शव मोर्चरी पर रखवाया गया। मृतक की पहचान जवाहर नगर मोहल्ले की सैनिक कॉलोनी निवासी अक्षत विश्नोई के रूप में की गई। सीओ ने बताया कि मृतक के पिता बदहवास होने के कारण पुलिस को यह नहीं बता सके कि अक्षत क्या करता था। वह रात में नाईपुरा के सामने कैसे गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनको सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed