फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a young boy sink in ganga

नहाते वक्त गहरे पाने में गए सात युवक, एक की मौत

Sun, 03 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 03 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
a young boy sink in ganga
गंगा - फोटो : file photo
वृद्ध की अंत्येष्टि के बाद गंगा में स्नान कर रहे सात युवक गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख गोताखोर गंगा में कूदे, मगर छह को ही बचा सके। एक युवक की कई घंटे बाद लाश मिली। 
विज्ञापन


डिडौली के मोहल्ला मंदिर वाला निवासी 80 वर्षीय जीतपाल पुत्र गिरवर सिंह का शनिवार को निधन हो गया था। मोहल्ले वाले और रिश्तेदार तिगरी गंगा पर अंत्येष्टि में शामिल होने आए थे। अंत्येष्टि के बाद दोपहर तीन बजे लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान 29 वर्षीय दीपक पुत्र वीर सिंह, समरपाल पुत्र रामफूल सिंह, कल्लू पुत्र मत्थन सिंह, राहुल पुत्र जयवीर सिंह, अर्जुन पुत्र जगपाल, सुभाष पुत्र रामचंद्र व धर्मेंद्र पुत्र श्रीराम गंगा पार करने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान गहरे पानी में सभी डूबने लगे। युवकों को डूबता देख गंगा तट पर चीख पुकार मच गई। शोर मचने पर पास ही मौजूद गोताखोर गंगासरन की टीम गंगा में कूदी और छह युवकों को सही सलामत बाहर निकाल लिया, लेकिन दीपक का पता नहीं लगा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम छह बजे दीपक की लाश मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले हुई थी दीपक की शादी 
गजरौला। तीन साल पहले दीपक की शादी अमरोहा के एक परिवार में हुई थी। वह डाबर कंपनी में बतौर डिस्ट्रीब्यूटर कार्य कर रहा था। दीपक के गंगा में डूबने से घर में कोहराम मच गया है। दीपक को डेढ़ साल की एक बेटी भी है। ग्रामीणों ने बताया कि दीपक खुशमिजाज था।


बाल-बाल बचे
गजरौला। गंगा में डूबे दीपक के दोस्त समरपाल ने बताया कि वह और एक ही मोहल्ले के सात दोस्त गंगा में स्नान कर रहे थे, गनीमत रही गंगा तट पर उस समय गोताखोर मौजूद थे। जिससे उसके समेत छह साथियों की जान बच गई, मगर अफसोस दीपक डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed