{"_id":"67a3c383503f0ced2e04ae05","slug":"a-worker-harassed-by-a-sweet-vendor-commits-suicide-by-hanging-himself-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133733-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मिठाई विक्रेता के उत्पीड़न से परेशान कारीगर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मिठाई विक्रेता के उत्पीड़न से परेशान कारीगर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Thu, 06 Feb 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
मिठाई की दुकान के मालिक के उत्पीड़न से परेशान कारीगर सुमित कुमार (19) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दुकान के मालिक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले का दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सुमित कुमार डिडौली क्षेत्र के फरासपुरा गांव निवासी दिनेश कुमार के बेटे थे। करीब पांच साल से सुमित कुमार हरियाना गांव निवासी जुनैद की पतखोई चौराहा स्थित दुकान पर मिठाई बनाने का काम करता था। मंगलवार की शाम 5:30 बजे सुमित कुमार की माता प्रवेश देवी खाना लेकर दुकान पर पहुंची तो वह नहीं मिला। वहीं, कुछ देर बाद सुमित कुमार दुकान के ऊपर बने कमरे में फंदे पर लटकता मिला। यह देखकर मां प्रवेश देवी चीख निकल गई।
कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सुमित कुमार को फंदे से उतारकर जोया रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। सुमित कुमार के परिजनों ने दुकान मालिक जुनैद पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगे। बताया कि जुनैद सुमित कुमार के काम करने का पैसा नहीं देता था और उसे परेशान करता था। जिससे परेशान होकर सुमित कुमार ने आत्महत्या की है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
- मामले में मृतक की मां प्रवेश देवी की तहरीर पर दुकान मालिक जुनैद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
- अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी