फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman who fell from her bike on the highway was run over by an unknown vehicle and died

Amroha News: हाईवे पर बाइक से गिरी महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
A woman who fell from her bike on the highway was run over by an unknown vehicle and died
गजरौला। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरी बाइक से दूर जा पड़ीं फातिमा (30) पत्नी जाकिर हुसैन
विज्ञापन

निवासी बिजनौर को पीछे से आया वाहन रौंदकर भाग गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में दस साल की बेटी घायल हो गई। दिल्ली से लौट रहे जाकिर के साथ हादसा ब्रजघाट गंगा पुल पर हुआ।
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि बिजनौर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव छज्जूपुरा निवासी जाकिर हुसैन दिल्ली में काम करते हैं। वह शनिवार सुबह दिल्ली से गांव लौट रहे थे। बाइक पर सवार जाकिर के साथ उनकी पत्नी फातिमा बेगम और दस वर्ष की बेटी भी थी। सुबह करीब 7.30 बजे बाइक ब्रजघाट गंगा पुल पर पहुंची थी। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को
विज्ञापन

टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। फातिमा दूर जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीछे से आए एक अन्य वाहन ने फातिमा को रौंद गया।जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। उस अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उनकी दस साल की बेटी घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ब्रजघाट चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायल किशोरी को उपचार के लिए निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed