{"_id":"66e3446b5569bac2b5078916","slug":"a-woman-was-molested-at-chhadi-mela-mother-and-son-were-beaten-up-when-they-protested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-125598-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छड़ी मेले में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छड़ी मेले में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मां-बेटे को पीटा
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। बेटे के साथ छड़ी मेले में गई महिला के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। पुलिस के कार्रवाई न करने पर महिला ने सीओ कार्यालय में शिकायत की है।
रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय पर पहुंची। महिला ने सीओ कार्यालय में प्रार्थनापत्र सौंपा। कहा कि आठ सितंबर को गांव में छड़ी मेला लगा था। शाम करीब छह बजे महिला बेटे के साथ मेला देखने गई थी। मेले में गांव के ही कुछ युवक महिला पर फब्तियां कसने लगे। आरोपियों महिला के साथ छेड़खानी की। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मां को बेटे ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा।
आरोपियों ने दोनों को जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है घटना के अगले दिन भी आरोपियों ने महिला के बेटे घेरकर हमला करने की कोशिश की गई। उसने किसी तरह से भागकर जान बचाई। थाने पर शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने सीओ कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।