{"_id":"690bb744bc3828e1d50a1875","slug":"a-woman-returning-with-her-husband-after-bathing-in-the-ganga-died-after-falling-from-her-bike-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150996-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गंगा स्नान कर पति के साथ लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गंगा स्नान कर पति के साथ लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत
Thu, 06 Nov 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में स्नान करके पति के साथ लौट रही निर्मला देवी (48) की हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से गिरकर घायल हो गई थीं परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
निर्मला देवी अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के लक्ष्मण वाली मढैया के रहने वाले पप्पू सिंह की पत्नी थीं। पप्पू सिंह एआरटीओ ऑफिस के सामने स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। परिजनों के मुताबिक बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर पप्पू सिंह पत्नी निर्मला देवी के साथ तिगरी धाम में गंगा स्नान करने गए थे। दोपहर को करीब 12:30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक कुमराला पुलिस चौकी से थोड़ी पहले पहुंची तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को साइड मार दी।
इस दौरान पप्पू सिंह की बाइक और नियंत्रित हो गई और उस पर सवार निर्मला देवी गिरकर घायल हो गईं। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी बाइक सवार आरोपी भाग निकले। पप्पू सिंह ने निर्मला देवी को गजरौला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन निर्मला देवी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पर पंचनामे की कार्रवाई कर रही थी।