फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A woman died after getting electrocuted by a tap

Amroha News: नल में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Sat, 21 Jun 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 21 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A woman died after getting electrocuted by a tap
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पखरौला गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नल में उतरे करंट की चपेट में आकर शमा परवीन (42) की मौत हो गई। हालांकि, परिजन महिला को जिंदा होने की उम्मीद में निजी अस्पताल व सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि गांव पखरौला निवासी किसान अनवार अली की पत्नी शमा परवीन शुक्रवार दोपहर एक बजे नल पर काम कर रही थीं। इस दौरान वह नल में आए करंट की चपेट में आ गई। परिजन महिला को लेकर पास के अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टर ने महिला को दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन महिला को सीएचसी में लेकर आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम बिना ही शव घर ले गए हैं।
विज्ञापन





सऊदी अरब में रहता है बेटा
अनवर अली के चार बेटे व दो बेटी हैं। उनका एक बेटा मोईन खान सऊदी अरब में रहता है। वह कार चालक है। वहीं, एक अन्य बेटा अरबाज आंध्र प्रदेश में रहता है। वह वेल्डिंग का काम करता है। करंट से मां की मौत की दोनों को फोन कर सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि सऊदी अरब में रहने वाला बेटा वीजा नहीं मिलने के कारण नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed